माता शबरी के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी, नशे से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करने पर दें जोर : अशोक विश्वकर्मा, कोल ट्राइब फाउंडेशन ने उत्साह के साथ मनाई जयंती, पूजा अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन

कटनी, यश भारत। भक्त शिरोमणि माता शबरी जयंती के अवसर पर कोल ट्राइब फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा शामिल हुए। उन्होंने माता शबरी के मंदिर में पहुँचकर पूजा अर्चना की। इसके उपरांत भगवान भोलेनाथ के प्राचीन मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने सभी सामाजिक बन्धुओं को माता शबरी जयन्ती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। हमे अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। राष्ट्र के निर्माण में सभी का सहयोग आवश्यक है और ग्राम, शहर और जिले के विकास के प्रति प्रत्येक व्यक्ति को संकल्पित रहना चाहिए। श्री विश्वकर्मा ने माता शबरी की जीवनी पर भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आदिवासी समुदाय को शुभकामनाएं दी एवं है। मंच पर अतिथियों के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीराम पटेल, भाजपा नेता विजय दुबे, सरपंच छुटटू कोल, नीरज पांडे, नरेश बजाज, विनोद बड़गैंया सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। ग्राम कैलवारा खुर्द से लगे ग्राम झुरही टोला में आयोजित कार्यक्रम में सूरज प्रसाद कोल, अजय कोल, घुमनदास कोल, मूलचंद कोल, नरेश कोल, बलराम कोल, रवि कोल, अर्जुन कोल, राकेश कोल, सोनू कोल, अच्छे लाल कोल, रुद्रदत पांडे, शिवप्रकाश चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के पुरुषों और महिलाओं की उपस्थिति रही।







