ग्वालियर lग्वालियर में भाई की शादी की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गई जब दो सहेलियों की खदान के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई यह वीभत्स मंजर देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए l जबकि वहां खड़े तारक ने तीन किशोरियों को डूबने से बचा लिया l इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है l
बताया जा रहा है कि भाई की शादी का मौर विसर्जित करने गईं दो सहेलियों की डूबने से मौत हो गई। दोनों एक ही मोहल्ले में रहती थीं। पानी में 5 किशोरियां उतरी थीं, जिनमें से 3 को बचा लिया गया, जबकि दोनों सहेलियां गहरे पानी में चली गई थीं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को शव तालाब में उतराते हुए मिले। पुलिस ने शव निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मौर विसर्जित करने खदान पर गई थीं
घटना घाटीगांव सर्कल आरोन थाना क्षेत्र के भगवानपुरा गांव के पास खदान पर हुई। भगवानपुरा की 17 वर्षीय सपना पुत्री दशरथ सिंह बंजारा अपनी 16 साल की सहेली ज्योति पुत्री महाराज सिंह बंजारा और अन्य सहेली सरोज, मनीषा, सकीना के साथ मौर विसर्जित करने खदान पर गई थीं। मौर विसर्जित करने के बाद वे दूसरी तरफ जाकर नहाने लगीं, तभी एक किशोरी का पैर फिसला और गहरे पानी में जाने लगी।
उसे बचाने के प्रयास में एक के बाद एक पांचों सहेली उतर गई गानीमत यह रही की तीन किशोरियों को बचा लिया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है l
Back to top button