जबलपुरमध्य प्रदेश

माढ़ोताल में दमोह के मजदूर की मौत! : कटंगी बायपास में बेहोश की हालत में मिला था अधेड़, जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। माढ़ोताल थाना अंतर्गत कटंगी बायपास में दमोह का अधेड़ मजदूर बेहोशी की हालत में रोड किनारे पड़ा था। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी । जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को तत्काल विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां अज्ञात कारणों से अधेड़ की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि अधेड़ के सिर में चोट थी, अब पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पस्ट हो सकेगी।

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अमित वर्मा, पिता मुन्ना लाल वर्मा विक्टोरिया कम्प्यूटर ऑपरेटर ने बताया कि दमोह, पुराना बाजार निवासी मुन्ना सिंग लोधी पिता बाल सिंग लोधी 54 वर्ष की अज्ञात कारणों से, विक्टोरिया में इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मृतक को कटंगी बायपास रोड से मरणासन्न हालत में उठाकर, अस्पताल में भर्ती किया था। जिसके परिजनों को खबर दी जा रही है। वहीं, इस पूरे मामले की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button