जबलपुरमध्य प्रदेश

माढ़ोताल में गांजा तस्कर को पुलिस ने दबोचा : पाटन बायपास में खुलेआम परोस रहा था नशा, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, यशभारत। माढ़ोताल की मुस्तैद पुलिस ने पाटन बायपास में खुलेआम गांजा बेंच रहे तस्कर को दबोचकर 15 हजार का माल बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस गंैग के गुर्गों के संबंध में कड़ी पूछताछ कर रही है।

जानकारी अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक रीना पांडे शर्मा ने बताया कि सूचना मिली की पास पाटन रोड में तस्कर गांजा बेंच रहा है। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर गरीबदास वर्मन पिता स्व.बद्रीप्रसाद वर्मन 52 वर्ष निवासी राजीव गाँधी नगर माढ़ोताल को दबोचा गया। जिससे थैले की तलाशी ली गई जिसके अंदर खाकी सफेद रंग की पैकेट में 800 ग्राम मादक पदार्थ गाँजा कीमत 15 हजार पाया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा । कार्रवाई मे ंथाना प्रभारी माढ़ोताल निरीक्षक रीना पांडे शर्मा, उपनिरी नीलेश पोते, उपनिरी नीलेश झारिया, आरक्षक रामभरोस साहू, आरक्षक शशिप्रकाश, आरक्षक संतोष की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button