जबलपुरमध्य प्रदेश

महोत्सव : घर घर जलेंगे दीप, झंड़ों बैनरों वंदन द्वारों से सजा नगर

 

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा यशभारत। आज 22 जनवरी को अयोध्या में नवीन नव निर्मित विशाल भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम को लेकर संपूर्ण क्षेत्र में विविध धार्मिक आयोजन चल रहे हैं वहीं झंडों बैनरों बंदन द्वारों से सारा नगर सजा हुआ है। घर घर दीप जलाकर दीपावली मनाई जाएगी। भोर की किरण फूटने के पूर्व नायक मंदिर परिसर से रामधुन प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्गों से निकाली जायेगी, सुबह नौ बजे से श्री हनुमान मंदिर दादा दरबार से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जो मुख्य कार्यक्रम स्थल श्री राम जानकी मंदिर परिसर बाजार मुहल्ला में पहुंचेगी।

 

 

वहीं हरसिद्धि मंदिर परिसर से भी एक रामधुन यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकल कर श्री राधा कृष्ण मंदिर पुजारी मुहल्ला, गोपाल लाल मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, नर्मदा मंदिर, महंत मंदिर, नगरिया मंदिर से होती हुई हनुमान मंदिर दादा दरबार पहुंचेगी। वहीं से श्री राम जानकी मंदिर परिसर बाजार मुहल्ला से होती हुई नायक मंदिर में महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगी। श्री राम जानकी मंदिर में सुबह 11 बजे से अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा समारोह का एल सी डी के माध्यम से सीधा लाइव प्रसारण, दोपहर एक बजे महाआरती,दो बजे से महिलाओं के भजन, रात्रि सात बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रसादी वितरण। पुराने बस स्टैंड पर दिगम्बर जैन समाज द्वारा दोपहर में भजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। नगरिया मंदिर परिसर में दोपहर में महाआरती तथा महिलाओं के भजन प्रसादी वितरण रात्रि में संध्या आरती तथा दोपहर में हनुमान मंदिर दादा दरबार में चालीसा पाठ खीर प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

विशाल कलश यात्रा के साथ पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के मार्गदर्शन में अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापिका वंदनीय माता जी भगवती देवी शर्मा एवं अखंड दीप के जन्मशताब्दी वर्ष 2026के उपलक्ष्य में गृहे गृहे गायत्री उपासना ग्रामे ग्रामे यज्ञ की श्रंृखला के अंतर्गत ग्राम देवरी राजमार्ग में आज 22 जनवरी से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। रविवार को कलशयात्रा के साथ रात्रि सात बजे से आध्यात्मिक कविगोष्ठी 22जनवरी को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक गायत्री यज्ञ दोपहर 2 बजे से गुरुदेव का संदेश शाम 5 बजे से विशाल दीप यज्ञ 23जनवरी को प्रात: 8 बजे से यज्ञ आहुति तथा दोपहर 12 बजे से वैदिक संस्कार पुंश्वन, अन्नप्राशन ,विद्यारंभ,मुंडन मंत्र दीक्षा आदि संस्कार नि:शुल्क संपन्न कराये जायेंगे। पूर्णाहुति महाप्रसादी के उपरांत समापन होगा।

Related Articles

Back to top button