भोपालमध्य प्रदेश

महिला को गर्दन में मारी गोली, गंभीर हालत में भर्ती : 3 आरोपी गिरफ्तार…क्षेत्र में सनसनी

सतना (नई बस्ती): शहर के कोलगवां थाना अंतर्गत नई बस्ती में सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला को सरेबाजार गोली मार दी गई। घायल महिला की पहचान अनीता सिंह बरगाही के रूप में हुई है, जो अपने पति ईश्वर सिंह बरगाही के साथ बाजार गई थीं।

जानकारी के मुताबिक, मोहल्ले के ही रवि रैकवार, नितिन सोंधिया और अतुल सोधिया ने मिलकर अचानक हमला कर दिया। गोली महिला की गर्दन में जा लगी और अब भी शरीर में फंसी हुई है। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला का हालचाल भी जाना।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित और आरोपियों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। बरगाही परिवार ने कोलगवां थाने में पूर्व में कई बार शिकायतें दर्ज कराई थीं, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते यह हमला है l

तीन आरोपी गिरफ्तार

महिला द्वारा बताए गए नामों के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला गोली से हुआ या किसी धारदार हथियार से, क्योंकि गोली या चाकू की पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App