मध्य प्रदेशराज्य

महिला अधिकारी के साथ साइबर ठगी : बिना मैसेज कॉल किए शातिर ठगो ने अकाउंट कर दिया खाली… पुलिस जांच में जुटी

Table of Contents

ग्वालियरl साइबर ठग मायाजाल रच कर लगातार अकाउंट खाली कर रहे हैं जिसके चलते आमजन हताहत है l अब नया मामला ग्वालियर से है जहां रिटायर्ड आबकारी (एक्साइज) विभाग की महिला अधिकारी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने तीन लाख रुपए पार कर दिए। बताया जा रहा है कि न तो उनके पास कोई कॉल आया, न मैसेज और न ही उनका मोबाइल फोन बंद हुआ। उसके बाद भी उनके साथ ठगी हो गई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है l

ठगी का खुलासा तब हुआ जब बैंक मैनेजर ने मिनिमम बैलेंस न होने पर कॉल कर जानकारी दी। जब महिला अधिकारी ने अकाउंट चेक किया तो उसमें एक भी रुपया नहीं था। इसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक पहुंचकर जानकारी ली, जहां पता चला कि वे साइबर फ्रॉड की शिकार हो गई हैं। महिला की शिकायत पर अब क्राइम ब्रांच साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा हैकी जनकगंज स्थित नागदेव गली, जीवाजीगंज निवासी आहुजा, पत्नी श्याम आहुजा आबकारी विभाग से रिटायर्ड अधिकारी हैं। उनका बैंक खाता यूनियन बैंक में है। अब पूरी जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगाl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button