कटनी
महाशिवरात्रि पर अतिप्राचीन मंदिर परिसर में कन्हवारा में भरेगा 15 दिवसीय मेला
कल शाम निकलेगी बाबा भोले नाथ की भव्य बारात

कन्हवारा के प्राचीन मंदिर में होंगे अनेक अनुष्ठान
भरेगा 15 दिवसीय भव्य मेला
कटनी, यशभारत। जिला मुख्यालय से महज़ 14 किलो मीटर दूर स्थित कन्हवारा के अति प्राचीन शिव मंदिर के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है।आयोजनकर्ताओ ने बताया हनुमान गढ़ी कन्हवारा से शिव मंदिर भव्य और ऐतिहासिक शिव बारात रविवार की शाम 6 बजे निकाली जाएगी एक साथ मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें डमरू की गूंज, बैंड-बाजे और झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगे। यह आयोजन कटनी के कन्हवारा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद लोकप्रिय है। भव्य शोभायात्रा में झांकियां, और धूमधाम के साथ उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में दूर दूर से दर्शनार्थियों का आना होता है।







