भोपालमध्य प्रदेश

महाकुंभ से चर्चा में आई वायरल गर्ल ने प्रेमी संग रचाई शादी, केरल पुलिस से मांगी सुरक्षा

महाकुंभ से चर्चा में आई ‘वायरल गर्ल’ ने प्रेमी संग रचाई शादी, केरल पुलिस से मांगी सुरक्षा

 भोपाल, यश भारत। महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों के लिए सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आई मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान के साथ विवाह कर लिया है। सुरक्षा चिंताओं के चलते इस जोड़े ने केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

फेसबुक पर शुरू हुई थी प्रेम कहानी

जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा और फरमान पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। दोनों की पहली मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

धार्मिक मतभेद और परिवार का विरोध

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते हैं, जिसके कारण मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते के खिलाफ थे। मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थीं। इसी डर के चलते उन्हें अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

केरल पुलिस ने दी सुरक्षा का आश्वासन

जब पुलिस ने उनसे केरल आने का कारण पूछा, तो जोड़े ने बताया कि उन्हें लगा कि वे यहाँ सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर सुरक्षित रह पाएंगे। तम्पानूर पुलिस ने मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह बालिग पाई गईं।

चूंकि लड़की कानूनी रूप से बालिग है, इसलिए उन्हें अपनी मर्जी के अनुसार फरमान के साथ जाने की अनुमति दे दी गई है। हमने उनके पिता को भी थाने बुलाकर स्थिति स्पष्ट कर दी है

और स्थानीय प्रशासन को जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button