कटनीमध्य प्रदेश

मन एवं मस्तिष्क को शांति प्रदान करता ध्यान, विश्व ध्यान दिवस पर थानों में शिविर, पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर पहल

कटनी, यशभारत। विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर कटनी जिले के समस्त थानों, पुलिस लाइन एवं पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक ध्यान शिविरों का आयोजन किया गया। इन ध्यान शिविरों का उद्देश्य पुलिस बल को मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाना, तनाव को कम करना, कार्यक्षमता में वृद्धि करना तथा जीवन में सकारात्मकता एवं शांति का समावेश करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षकों की उपस्थिति में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी हार्टफुलनेस मुख्यालय कान्हा शांतिवन से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जूम के माध्यम से जुडक़र ध्यान अभ्यास में सहभागी बने। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य ध्यान सत्र में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े पुलिस कर्मियों ने सहभागिता की। ध्यान सत्र के दौरान आत्मिक शांति, सकारात्मक सोच, मानसिक सुदृढ़ता एवं आंतरिक ऊर्जा का अनुभव कराया गया। प्रशिक्षकों द्वारा ध्यान एवं योग के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने बताया कि ध्यान मन एवं मस्तिष्क को शांति प्रदान करता है। तनावपूर्ण परिस्थितियों में संतुलन बनाए रखने में सहायक है तथा मानसिक के साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ करता है। पुलिस जैसे अत्यधिक जिम्मेदारी एवं दबाव वाले कार्यक्षेत्र में ध्यान अत्यंत आवश्यक एवं लाभकारी है। पुलिस कर्मियों के लिए तनावमुक्त, सकारात्मक एवं स्वस्थ कार्य वातावरण सुनिश्चित करने हेतु यह पहल एक दीर्घकालिक अभियान के रूप में भविष्य में भी निरंतर जारी रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button