कटनी – यशभारत- मनरेगा का सिर्फ नाम नहीं बदला जा रहा है, बल्कि इस योजना की ‘‘योजनाबद्ध हत्या’’ की जा रही है। मनरेगा का नाम बदलने के सरकार के कदम का कांग्रेस सड़क से संसद तक पुरजोर विरोध करेगी- कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सह प्रभारी चंदन यादव ने जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा और भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा “आज बात सिर्फ मनरेगा के नाम बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह काम के अधिकार को छीने जाने की बात है। सरकार उस अधिकार को छीन रही है, जो हमने दिया था। इस दौरान जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी ने भी अपने विचार रखे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड.अमित शुक्ला ने कहा, “भाजपा की अहंकारी सत्ता का कोई भी ऐसा निर्णय जो ग़रीब और मजदूर विरोधी होगा, ऐसे प्रावधान के खिलाफ कांग्रेस उसका पुरजोर विरोध करेगी।”- ग्रामीण अध्यक्ष पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने कहा, “यह भाजपा-आरएसएस की मनरेगा को खत्म करने की साजिश है। सरकार गरीब के हक से चिढ़ती हैं तभी मनरेगा पर वार कर रही है।”
महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा, “हम लोगों के अधिकार के लिए में लड़ेंगे। ये सिर्फ महात्मा गांधी जी के नाम की बात नहीं है, बल्कि सवाल अधिकारों का भी है।”
इस दौरान ब्लाक व अन्य कांग्रेस प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस ज़न उपस्थित रहे।