इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा फिर शुरू : यात्रियों को CM ने भजन गाकर रवाना किया

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा 19 अप्रैल से फिर शुरू हो गई। CM शिवराज सिंह चौहान ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से काशी विश्वनाथ तीर्थ यात्रियों को रवाना रवाना किया। CM ने कहा- शंख फुंख गया है। आज मन आनंद और प्रसन्नता से भरा हुआ है। यह हमारे तीर्थ यात्री, हमारे काका, हमारे दादा, हमारी माई, आज जीवन का परम सुख प्राप्त करने जा रहे हैं, भगवान के दर्शन करने…। संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर तीर्थ यात्रा कराने साथ गई हैं। दोपहर 1.30 बजे ट्रेन रवाना हुई। 22 अप्रैल को यात्रा फिर लौटेगी। सीएम शिवराज ने स्टेज पर भजन भी गाया।

जिस ट्रेन में तीर्थ यात्री रवाना हुए, वह दुल्हन सी सजी हुई थी। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 को भी फूलों से सजाया गया। 16 डिब्बों की ट्रेन में 974 तीर्थ यात्री सवार थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12 बजे स्टेशन पहुंचे। कन्या पूजन के साथ उन्होंने यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान वे बुजुर्गों से मिले और उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा- बुजुर्गों के लिए हमने 2011 में पंचायत की थी। इस दौरान एक बुजुर्ग खड़े हो गए और बोले बेटा-शिवराज की मरने के पहले तीरथ करा दें। वह बात मेरे कलेजे में उतर गई और तीर्थ योजना शुरू की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu