जबलपुरमध्य प्रदेश
मदनमहल छोटी लाइन में संदिग्ध अवस्था में मिला शव : नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। मदनमहल थाना अंतर्गत समन्वय केन्द्र छोटी लाइन में एक अधेड़ का शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि अधेड़ छोटी लाइन में किसी से टकराकर गिरा और सिर में चोट लगने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि छोटी लाइन में अधेड़ का शव बरामद किया गया है। तलाशी में म़ृतक के पास कोई पहचान पत्र, मोबाइल पर्स नहीं मिला। जिससे शिनाख्तगी हो सके। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक को कोई नहीं पहचानता। लिहाजा मामले की जांच जारी है।







