मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश का आरोप
शहर कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौपा ज्ञापन

कटनी। यशभारत- SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के दौरान फर्जी आपत्तियों के जरिए सैकड़ों मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह प्रक्रिया न केवल संदिग्ध है, बल्कि सीधे-सीधे मतदाता अधिकारों पर हमला है।
■- पूर्व पार्षद सहित 50 बर्षीय बृद्धा ने नाम काटे जाने के लगाए आरोप
-◆ शहर के अनेक वार्डों में बाहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले व्यक्तियों द्वारा फॉर्म नंबर-7 भरकर एक-एक वार्ड में 100 से 300 तक मतदाताओं के नाम हटाने की आपत्तियाँ दर्ज कराई गई हैं।
◆- जिन व्यक्तियों के नाम से आपत्तियाँ दर्ज कराई गईं, उन्होंने ऐसी किसी भी आपत्ति से साफ इनकार किया है।
◆- रामनिवास सिंह वार्ड की 50 वर्षीय महिला मतदाता नाजिमा बेगम और वार्ड 24 के पूर्व पार्षद नासिर खान ने अपनी पत्नी शमीम वानो, लड़के नाज़िम खान लड़की अमरीन वानो के नाम मतदाता सूची से गायब करने के आरोप लगाए हैं।
◆निष्पक्ष करे जांच
◆- फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरने वाले व्यक्तियों और इसमें संलिप्त अधिकारियों/कर्मचारियों पर FIR दर्ज की जाए।
◆- पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
◆- मतदाता सूची से गलत तरीके से काटे गए नामों को बहाल किया जाए।
शहर कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन
- ◆- कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया को ज्ञापन सौंपा है।
◆- कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
◆- अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो कांग्रेस कोर्ट का सहारा लेगी।
इस दौरान पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन कक्का, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, राजू उरमलिया,व्लाक अध्यक्ष अजय जैसवानी, जितेंद्र गुप्ता, राजा जगवानी,आफताब अहमद,शशि भारद्वाज, विजय मंगल चौधरी, शयम यादव, मंजू निषाद,अदिता वर्मा ,शशि यादव,विवेक विरहा, संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनो की उपस्थिति रही






