जबलपुरमध्य प्रदेश
मझौली में कलियुगी कोख हुई कलंकित : नाली में मिला 6 माह का भ्रूण

जबलपुर, यशभारत। मझौली थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 8 में आज उस वक्त हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब लोगों ने नाली में एक नवजात शिशु के भ्रूण को देखा। यह जानकारी जैसे ही लोगों को लगी तो कुछ ही देर में घटना स्थल पर लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर, पीएम हेतु भेजकर दिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि बार्ड नंबर आठ के टाई रैकवार के घर के सामने बनी नाली में भ्रूण पड़े होने की सूचना आज सुबह मिली। जिसे कब्जे में ले लिया गया है। प्रांरभिक जांच में यह तथ्य सामने आए है कि किसी महिला ने अपना गर्भ छुपाने के लिए पैदा हुआ बच्चा, नाली में फेंककर फरार हो गई है। अब पुलिस अज्ञात महिला की पतासाजी में जुटी है।