जबलपुरमध्य प्रदेश
मझगवां की नहर में मिला युवक का शव : क्षेत्र में हड़कंप, नहीं हुई शिनाख्त

जबलपुर, यशभारत। मझगवां की नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने जैसे ही नहर में उतराते शव को देखा तो कांप गए। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजते हुए मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चचली नहर में एक युवक का शव उतराते हुए लोगों ने देखा। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। शव अज्ञात युवक उम्र करीब 41 वर्ष का है। आसपास के इलाकों में पतासीज की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है।