मंदिर से घंटे चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 29 घंटे बरामद, प्राचीन मसान बब्बा मंदिर में चोरी का पर्दाफाश

कटनी/पवई, यशभारत। कटनी से सटे पवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिमराकला के प्राचीन मसान बब्बा मंदिर में चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 29 नग मंदिर के घंटे बरामद किए हैं, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक विगत 8 अपै्रल को पवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिमराकला के प्राचीन मसान बब्बा मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गये पूजा के घंटे कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया। जिसकी सूचना पर पवई थाने में धारा 331(4), 305(क) बीएनएस का पंजीबद किया गया था। वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा पवई थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार को तत्परता से कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुशील कुमार के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई, जिनके द्वारा मुखबिरों की सूचना के आधार पर दो आरोपियों के कब्जे से चोरी हुये 29 नग मंदिर के घंटे कीमती करीब 70 हजार रुपए मोटरसाइकिल सहित जप्त किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को उप जेल पवई भेज दिया गया है। कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पवई सुशील कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रामसजीवन तिवारी, आरक्षक राहुल अहिरवार आरक्षक रमाकांत कुर्मी, वाहन चालक नागेन्द्र मांझी के द्वारा की गई।







