देश

मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, विवादित बयान देकर कांग्रेस के निशाने पर हैं मंत्री

कटनी, यशभारत। आज कटनी शहर महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश महासचिव एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के दिशा निर्देश पर कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा लाडली बहन योजना की हितग्राही महिलाओं के हितों से वंचित करने वाले असंवैधानिक बयान पर विरोध स्वरूप विजय शाह का पुतला दहन एवं कटनी एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा गया। महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा ने बताया की 13 दिसंबर को रतलाम में बीजेपी केबिनेट के मंत्री विजय शाह द्वारा ली गई बैठक में यह कहा गया की मुख्यमंत्री के सम्मान के लिए लाडली बहन की सभी हितग्राही महिलाओं को बुलाया जाए और जो महिलाएं इस सम्मान समारोह में नहीं आती उनके लाडली बहन योजना के पंजीयन को आधार से लिंक होने की जांच की जाए और उनकी पात्रता रद्द की जाए उनका यह बयान संविधान के मौलिक अधिकारों के विरुद्ध है , इसके पहले भी मंत्री विजय शाह महिलाओं को लेकर कई बार विवादित बयान दे चुके हैं,इस तरह भाजपा मंत्रियों के सम्मान समारोह में ना आने वाली महिलाओं के ऊपर दबाव बनाकर उनसे उनका हक नहीं छीना जा सकता , भाजपा मंत्रियों के इस तरीके के बयान भाजपा के महिलाओं के प्रति दोहरे मापदंड को दर्शाता है, यहां एक और भाजपा महिलाओं से लाडली बहनों के नाम पर वोट मांगती है वहीं दूसरी ओर इन योजनाओं से लाडली बहनों को वंचित भी कर रही है मध्य प्रदेश की समस्त जिलों में कांग्रेस की महिला शक्तियों ने विजय शाह के इस असंवैधानिक बयान के विरुद्धअपना विरोध दर्ज कराया है और यह मांग की है की कैबिनेट मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। शहर जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि भाजपा इस वक्त दबाव की राजनीति कर रही है जो पूर्णता अनुचित है और पूरी कांग्रेस जनता के साथ उनके हक की लड़ाई में खड़ी है, पुतला दहन की कार्यक्रम मे पुलिस बल की भारी छीना छपटी के बीच पुतले का दहन किया गया, विजय शाह के इस विरोध कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला कांग्रेस और जिला कांग्रेस के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला एवं कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, चोखे भाई जान महिला उपाध्यक्ष आदिता वर्मा, कल्पना पाठक, मंजू निषाद,माया चौधरी मुमताज बानो, गीता निषाद, सुमन सैनी, दुर्गावती कोल, नाजिमा बी, लता खरे,प्रीति कुमारी, रूपा शर्मा, प्रीति पटेल, भगवती पटेल, भाग्यश्री गुप्ता, प्रशांत जैसवाल, आनंद पटेल, राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता अजय जैसवानी ,रमेश अहिरवार ,दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता ,रम्मू यादव,अभिषेक शिवहरे,,iwc अध्यक्ष मंगल सिंह, उदय सिंह, डी आर सिंहोते , अशोक बहलानी ,मुन्ना कुशवाहा, कल्लू विश्वकर्मा, राहुल होतवानी, राकेश गुड्डू द्विवेदी, विनीत जायसवाल, अजय कोल ,रवि मंगलानी, रमाकांत दुबे ,राघव सोनी, रमाकांत दीक्षित,विजय मंगल, प्रशांत पांडे, संतोष पटेल, इंद्र तोलानी, अरुण यादव हर्ष सेन, दिलदार खान, सत्यम यादव, कृष्ण कुमार कोल, रमेश अहिरवार आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की उपस्थित रही।।IMG 20251217 WA1058

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button