भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में युवा विधायकों का महासंगम शुरू, लोकतंत्र और विकसित भारत पर होगा मंथन

Grand gathering of young MLAs begins in Bhopal, brainstorming on democracy and developed India

भोपाल में युवा विधायकों का महासंगम शुरू, लोकतंत्र और विकसित भारत पर होगा मंथन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ, तीन राज्यों के 55 से अधिक युवा विधायक शामिल

भोपाल यश भारत । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित विधानसभा परिसर में सोमवार से दो दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन का भव्य आगाज हो गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए और उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रकुल संसदीय संघ भारत क्षेत्र‌ 6 के अंतर्गत आयोजित इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 45 वर्ष से कम आयु के 55 से अधिक युवा विधायक भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना और “विकसित भारत 2047 की दिशा में युवाओं की भूमिका पर गंभीर चर्चा करना है।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा। जन प्रतिनिधियों को लोकतंत्र की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा विधायक नई सोच, ऊर्जा और नवाचार के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बना सकते हैं।

दो दिवसीय इस सम्मेलन में सुशासन, नीति निर्माण, जनभागीदारी, डिजिटल गवर्नेंस और भविष्य की चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, जिससे युवा विधायकों को विधायी कार्यों की बेहतर समझ मिल सके। सम्मेलन में भाग लेने वाले जनप्रतिनिधि अपने-अपने राज्यों के अनुभव साझा करेंगे, जिससे आपसी समन्वय और बेहतर नीतियों के निर्माण में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button