
मध्यप्रदेश में शुक्रवार को फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है। भोपाल में 347 नए संक्रमित मिले हैं। यहां एक्टिव केस बढ़कर 962 हो गए हैं। वहीं, ग्वालियर में 111 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां एक्टिव केस 435 हो गए हैं। जबलपुर में 96 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छिंदवाड़ा में 15 और रीवा में 8 नए केस मिले हैं।
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1320 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, शुक्रवार शाम सीहोर में कोरोना से 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। उसकी कोरोना रिपोर्ट दो दिन पहले पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा, कोरोना को बढ़ते संक्रमण की वजह से पाबंदियां बढ़ाई जा रही हैं। अब बिना मास्क पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। भोपाल में भोजपाल और विज्ञान मेला रद्द कर दिया गया है। इंदौर में शुक्रवार को तीन फ्लाइट निरस्त कर दी गईं। फ्लाइट निरस्त करने की वजह पैसेंजर्स का न मिलना बताया गया है। जबलपुर में 92 नए मामले सामने आए हैं। सागर में 38 नए मरीज सामने आए हैं। होशंगाबाद में 4 और छिंदवाड़ा में 5 नए केस मिले हैं।