जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भोपाल में दो घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 31 मई को भोपाल में आयोजित ऐतिहासिक महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे और करीब दो घंटे तक शहर में रुकेंगे। इस दौरान पीएम जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 45 मिनट तक महिलाओं को संबोधित करेंगे। दरअसल, कल लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला महा सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश के दौश्रे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली से रवाना होकर सुबह 10.50 पर भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। वहां से 11 बजे के आसपास जंबूरी मैदान पहुंचेंगे। 12.45 बजे पीएम जंबूरी मैदान से रवाना होकर 1 बजे स्टेट हैंगर पहुंचेंगे और 1.05 बजे के लगभग दिल्ली के लिए रवाना हो जाऐंग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button