जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भोपाल में जीन्स पहनने के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई का गला रेत दिया, भागने से पहले स्टेशन से पकड़ा गया

भोपाल यश भारत।भोपाल के भीम नगर में रहने वाले युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आज सुबह 5:30 बजे पड़ोसियों ने हत्या की जानकारी पुलिस को दी। हत्याकांड को मृतक के बड़े भाई ने अंजाम दिया। दरअसल छोटे भाई ने बड़े भाई की जींस पहन ली थी। इसी बात से बड़ा भाई नाराज था। दोनों में पहले मारपीट हुई फिर बड़े भाई ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में अरेरा हिल्स पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।एसआई राजेश तिवारी ने बताया कि 55 वर्षीय मुन्ना गिरी भीमनगर में रहते हैं। पत्नी की मौत हो चुकी है और उनके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा ओमकार गिरी (22) और छोटा विवेक गिरी (19) हैं। दोनों शादी पार्टियों में वेटर के तौर पर काम करते हैं। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे विवेक घर लौटा था। उसने बड़े भाई ओमकार गिरी की जीन्स पहनी हुई थी।उसके घर लौटते ही विवेक ने अपने कपड़े पहनने को लेकर छोटे भाई से विवाद शुरू कर दिया। दोनों में काफी समय तक बहस हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। इससे गुस्सा होकर ओमकार ने अपने घर में रखे चाकू से छोटे भाई विवेक की गर्दन पर हमला कर दिया। हमले में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई थी।मृतक के पिता मुन्ना गिरी ने बताया कि दोनों बेटों के बीच कपड़ों को लेकर विवाद हुआ था। पहले घर में विवाद हुआ फिर बाहर जाकर झगड़ने लगे। इसके बाद अंदर आए और बड़े बेटे ने छोटे बेटे का गला रेत दिया।आरोपी ओमकार गिरी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि विवेक आए दिन उसके कपड़े और जूते पहन लेता था। समझाने पर बदसलूकी करता था। पिता का भी ध्यान नहीं रखता था। उनके साथ बदसलूकी और मारपीट करता था। दोनों भाई पूर्व में कई बार एक-दूसरे की शिकायत लेकर थाने पहुंच चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button