मंडलाl जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना भैंसवाही गांव के पास हुई, जहां एक मोटरसाइकिल पुलिया से नीचे गिर गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है, तो वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है l
बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार थे। पुलिया से गिरने के कारण सभी चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और बीजाडांडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। संपूर्ण खबर प्रतीक्षित है l