दमोह । मध्य प्रदेश के दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसे के बाद हड़कंप की स्थिति है| यहां एक ट्रक ने पहले बोलेरो को टक्कर मारी, फिर बाइक से जा टकराया। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गईl मामला देहात थाना क्षेत्र के बांसा तारखेड़ा की हैं।
दमोह देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसा तारखेडा के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार जीवन अहिरवार और सूरज अहिरवार सहित बोलोरो में सवार राजू चौधरी पिता संतोष चौधरी उम्र 50 साल, धर्मेंद्र पिता राघवेंद्र उम्र 32 साल की मौत हो गई। वहीं हादसे के दौरान ट्रक क्रमांक RJ 19 GG 3100 दमोह से सागर की ओर आ रहा था।
जिला प्रशासन, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।
Back to top button