सागर, रहली lरहली–गढ़ाकोटा मार्ग पर चौरई के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज गति से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका रहली की एंबुलेंस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। वहीं गढ़ाकोटा पुलिस भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़ाकोटा अस्पताल भिजवाया।
मृतक की पहचान मृदा, बरखेड़ा बागरो निवासी के रूप में बताई जा रही है।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।
Back to top button