भीषण सड़क हादसा : बाइकों की सीधी भिड़ंत, 6 घायल, 3 जबलपुर रेफर

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड घंसौर के अंतर्गत आने वाले रूपदोन ग्राम के समीप शाम लगभग 5 बजे के समय एक सड़क हादसा हो गया। जहां दो बाइको की आपस में भिड़ंत हो गई, इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार एक बाइक में 3 लोग सवार होकर घंसौर तरफ जा रहे थे वहीं घंसौर की तरफ से एक बाइक में तीन लोग सवार होकर आ गोरखपुर तरफ रहे थे। जब वह रूपदोन ग्राम के समीप पहुंचे तो दोनों बाइको की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने 108 वाहनऔर घंसौर पुलिस को दी। जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। घंसौर थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी का कहना है की जानकारी मिली थी कि दो बाइको की आपस में भिड़ंत में 6 लोग घायल हुए हैं।
फिलहाल घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं। घायलों के नाम संजय बेगा पिता परमानंद बेगा,पवन यादव पिता गुलाब यादव, नरेन्द्र यादव पिता सरजू यादव, सतीस यादव पिता भक्ती यादव, राजेन्द्र बैगा पिता सुंदर बैगा, ब्रजेश यादव पिता दयाराम यादव है।