रीवाl जिले से प्रयागराज को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे सड़क रीवा मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर गढ और लहुरिया परासी के बीच एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चार लोगों की जिंदगी छीन लीl मौके पर तनाव की स्थिति है और ग्रामीणों ने हाईवे सड़क को जाम कर दिया है l स्कॉर्पियो की ठोकर इतनी तेज थी की बाइक सवार कई फीट दूर जाकर गिरा है इस दुर्घटना में महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई, इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया l वही कलेक्टर ने मुआवजा देने की घोषणा कर दी है l
जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो दुर्ग से कानपुर जा रही थी जो तेज रफ्तार होने के कारण स्कार्पियो चालक नियंत्रण खो बैठा और हाईवे सड़क के किनारे लगे खंभे को तोड़ते हुए सड़क पर चल रहे बाइक सवार और साइकिल सवार लोगों को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया।
मौके पर तनाव की स्थिति
इस घटना में चार लोगों की मौत होना बताया गया है मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है स्थानीय लोगों ने सड़क दुर्घटना को लेकर हाईवे सड़क को जाम कर दिया है इस दुर्घटना में जिन लोगों की मौत हुई है वह बाहर के बताए गए हैं जिनमें बाइक सवार महिला भी शामिल है।घटना में रामनरेश साकेत रुचि साकेत और रंजना साकेत की मौत होना बताया गया है यह तीनों एक ही परिवार के हैं, मामले की जांच जारी है l
घटना में तीन बुरी तरह घायल, अस्पताल पहुंची कलेक्टर
रीवा जिले में गढ़ कस्बे में अनियंत्रित स्कॉर्पियो दो मोटरसाइकिलों और राहगीरों से टकराई ।इस दुर्घटना में चार लोगों की दुखद मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया है । उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कराया कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने संजय गांधी अस्पताल जाकर घायलों की कुशल क्षेम पूछी।कलेक्टर ने चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगतों के परिजनों को पचास पचास हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। यह राशि भारतीय रेडक्रास समिति से दी गई है। कलेक्टर ने दिवंगतों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनके परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
अस्पताल में कलेक्टर के साथ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजीव शुक्ला उपस्थित रहेl