भीषण सड़क हादसा : ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला : एक युवक की मौत ,दूसरा गंभीर रूप से घायल….आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

नरसिंहपुरl ककरा रोड पर झिरना गांव के पास ट्रक ने बाइक सवारों को सरेराह कुचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में कोंडिया निवासी दीपक धानक (26) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथी अभिषेक धानक (25) को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला जांच में लिया है वही हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कीl
हादसे के समय ट्रक खाली था। फिर भी तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहा था। बताया जा रहा है कि NTPC प्लांट से निकलने वाले फ्लाई ऐश के ट्रक बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ते हैं। इससे दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गाडरवारा सिविल अस्पताल के पास चक्काजाम कर दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह परिवहन मंत्री के क्षेत्र की घटना है। प्रशासन की लापरवाही से आम लोगों को जान गंवानी पड़ रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड ट्रकों पर तुरंत रोक लगाई जाए।