दमोह l तेजगढ़ क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान तेजगढ़ थाना क्षेत्र के सागौनी कला निवासी रतन सिंह गौड़) 35) के रूप में हुई है। रतन सिंह पेशे से शादी समारोहों में गाना बजाने का काम करते थे।
वह अपने दो अन्य साथियों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी तेजगढ़ स्थित शराब दुकान के पास यह हादसा हुआ।
Back to top button