इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भिवानी में पहाड़ दरकने से 20-25 लोग दबे:तीन शव निकाले गए, मरने वाले छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मजदूर; बचाव कार्य जारी

हरियाणा के भिवानी में खनन के दौरान पहाड़ दरकने से 10 से ज्यादा लोगों के दबने की खबर है। तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। कई मशीनें भी पहाड़ के नीचे दबी हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मीडिया के घटनास्थल पर जाने पर पाबंदी लगा दी है। मरने वाले छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मजदूर हैं। पत्थरों के नीचे कुल कितने लोग दबे हैं अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बचाव का काम चल रहा है।

शुक्रवार को ही शुरू हुआ था खनन
भिवानी के तोशाम क्षेत्र में खानक और डाडम में बड़े स्तर पर पहाड़ खनन कार्य होता है। प्रदूषण के कारण 2 महीने पहले खनन कार्य पर रोक लग गई थी। NGT ने गुरुवार को खनन कार्य दोबारा शुरू करने की अनुमति दी। इसके बाद शुक्रवार से खनन कार्य शुरू हुआ था। दो महीने तक खनन बंद रहने के कारण इलाके में भवन निर्माण सामग्री की कमी हो गई थी। ऐसा अनुमान है कि इस किल्लत को दूर करने के लिए यहां कोई बड़ा ब्लास्ट किया गया होगा।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button