भारतीय जनता पार्टी मंडला के 18 मंडल अध्यक्षों की सूची हुई जारी : संगठन पर्व के तहत समन्वय एवं सहमति के साथ हुआ निर्वाचन, मंडला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा शीघ्र

मंडला: भारतीय जनता पार्टी के चल रहे संगठन पर्व के तहत हुए निर्वाचन की प्रक्रिया के बाद जिले के 18 भाजपा मंडल अध्यक्षों की सूची प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती लता ए लकर की सहमति से जारी की गई। मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन में अनेक नए कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्षों का दायित्व मिला वही के कुछ मंडलों में मंडल अध्यक्षों को दूसरी बार मंडल में काम करने का अवसर दिया गया है।
मंडला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा शीघ्र ही कुछ औपचारिकता पूर्ण होते ही जारी होगी। जिले के मंडलों में मंडला नगर मंडल में रानू राजपूत, निवास आकाश पांडे,अंजनिया नीरज पटेल, बम्हनी सूर्यकांत जांघेला, नैनपुर ग्रामीण प्रजय जैन,मोहगांव श्रीमती मालती मरावी, बिछिया नीरज भट्ट, पदमी ललित लोधी, बकोरी धर्मेंद्र मिश्रा, नैनपुर राकेश रजक, चिरईडोंगरी श्रीराम परते, घुघरी सुरेंद्र धुर्वे, सलवाह रामकुमार चौकसे, बीजाडांडी डुमारी लाल,बबलिया संदेश जायसवाल, घुटास अनूप सरोते, मवई प्रहलाद मरकाम नारायणगंज किशन टेकाम को भाजपा मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। नव नियुक्तमंडल अध्यक्षों को सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते थी कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम सहित पूर्व विधायक गण, समस्त जिला पदाधिकारी जनप्रतिनिधी गण, वरिष्ठ भाजपा नेताओं बूथ अध्यक्षों ने बधाई प्रेषित की है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मालती मरावी को दी बधाई। जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि जिले में पहली बार भाजपा में महिला मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ मोहगांव मंडल में श्रीमती मालती मरावी के भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्वाचन पर प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने प्रदेश के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि श्रीमति मालती मरावी को मंडला जिले के मोहगांव मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि हमारी जनजातीय बहन के नेतृत्व में मोहगांव मंडल उत्कृष्ट कार्य करेगा। इस पोस्ट के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।







