मध्य प्रदेश

भाभी पर देवर ने की नीयत खराब…:विदा कराने आया था देवर, हाथ पकड़कर बोला- भाभी घर चलो भैया से ज्यादा ख्याल रखूंगा

ग्वालियर में एक देवर ने अपनी सगी भाभी पर नीयत खराब कर दी। देवर, भाभी की विदा कराने उसके मायके आया था। इसी दौरान वह भाभी के कमरे में पहुंचा और हाथ पकड़कर कहा कि वह घर चलो भैया से ज्यादा आपका ख्याल रखूंगा। घटना तेजेन्द्र नाथ की गली दाल बाजार की है। महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है। पुलिस ने भाभी की शिकायत पर उसके देवर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

शहर के दाल बाजार में तेजेन्द्रनाथ की गली निवासी 26 वर्षीय महिला रानी (बदला हुआ नाम) की शादी पड़ाव स्थित लक्ष्मणपुरा में हुई है। दो दिन पहले महिला का पति से विवाद हो गया था। जिस पर वह नाराज होकर अपने मायके चली आई।  महिला का देवर उसे लेने के लिए पहुंचा और उसे घर चलने के लिए कहा तो महिला का कहना था कि पति के आने पर ही वह घर वापस लौटेगी। इस पर देवर ने भाभी से कहा कि उसकी बात मानोगी तो उसे कोई नहीं पीटेगा और वह अच्छी तरह से रह पाएगी। इसके बाद देवर ने भाभी के कमरे में घुसकर उसका हाथ पकड़कर गलत हरकत करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि उसकी बात मानकर घर चलों वह भैया से ज्यादा उसका ख्याल रखेगा। इस दौरान जोर-जबरदस्ती में महिला के कपड़े तक फट गए। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया है।

हर तीन 2 से 3 छेड़छाड़ हो रही

  • पिछले कुछ समय में छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं। हर दिन दो से तीन छेड़छाड़ के मामले शहर के थानों में पहुंच रहे हैं। इनमें से 50 फीसदी मामलों में छेड़छाड़ करने वाला कोई नजदीकी या आसपास रहने वाला होता है। यह तो वह मामले हैं जो थानों तक पहुंच चुके हैं। कई मामले तो बदनामी के डर से थानों तक भी नहीं पहुंच पाते हैं।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button