जबलपुरमध्य प्रदेश

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या : चार आरोपी हिरासत में

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर जिले के मझौली थाना के लुहारी गांव में अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रंगपंचमी की देर रात की बताई जा रही है। मझौली पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या की यह वारदात सरपंच चुनाव की रंजिश और जमीन पर कब्जे को लेकर हुई है।

पुलिस के मुताबिक कंचन यादव (50) भारतीय जनता पार्टी में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष थे। वह रंगपंचमी के मौके पर रविवार रात लुहारी गांव में कुछ लोगों के यहां बैठने गए हुए थे। यहां से वह जब अपने घर के लिए कार से रवाना हुए। तभी रास्ते में पहले से मौजूद 10 से 12 अज्ञात हमलावरों ने सामने से आकर गाड़ी रुकवाई। साथ ही फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में कार में सवार कंचन यादव के सीने और कमर में गोलियां लग गई। आनन – फानन में कंचन को इलाज के लिए जबलपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu