देश

भाजपा के झंडे में लिपटकर विदा हुए नीलेश रजक, एक समर्पित कार्यकर्ता का पूरे सम्मान से अंतिम संस्कार की तैयारी, नम आंखों से विदाई देने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

कटनी, यशभारत। विजयराघवगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद नीलेश रजक का शव कैमोर स्थित उनके निवास ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके निवास के बाहर जमा हो गए। अब से कुछ देर पहले उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में जिले भर से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद हैं। पार्टी ने अपने समर्पित कार्यकर्ता को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने नीलू रजक के पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज ओढ़ाया। इसके बाद शव वाहन में उनकी पार्थिव देह रखकर अंतिम यात्रा पर निकली। उल्लेखनीय है कि नीलेश रजक भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष थे। प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह भी कैमोर पहुंचने वाले हैं।Screenshot 20251029 164303 Facebook2

Screenshot 20251029 164255 Facebook2 1 Screenshot 20251029 164330 Facebook2 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button