मध्य प्रदेशराज्य

भर भराकर  गिर गया दो मंजिला मकान : एक महिला सहित बच्चा, युवक मलबे में दबे, तत्काल किया गया अस्पताल में भर्ती

सागर lप्री मानसून की दस्तक के साथ ही वार्ड नंबर 9 रहली, सागर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब   दो मंजिला मकान भर भराकर गिर गया, इस दर्दनाक हादसे में एक युवक और महिला सहित एक बच्चा मालवा में दब गए थे पड़ोसियों एवं नगरी प्रशासन की सजकता से तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया दो को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया शेष दो का प्राथमिक उपचार रहली में किया जा रहा हैं l

मकान सुंदरलाल साहू का बताया जा रहा है, नगर पालिका के नोटिस के बाद किराएदारों से मकान खाली कराए जाने का सिलसिला जारी था जुगल रैकवार ने बताया नगर पालिका द्वारा नोटिस जारी किया गया था तो कुछ समय पहले ही  मकान को खाली कर दिया  था पीड़ित परिवार ने बताया आज मकान खाली करने की तैयारी थी इसी दौरान मकान गिर गया और रास्ते में जा रही महिला भी चपेट में आ गई lघटनास्थल पर तहसीलदार थाना प्रभारी एवं नगरी प्रशासन का अमला  एंबुलेंस सहित पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचायाl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button