कटनीमध्य प्रदेश

भक्ति गीतों ने समा बांधा, जलदेवता ने की मेहर की वर्षा, चालीहा महोत्सव में रही धूम

जलाधिपति की अराधना बनी श्रद्धालुओं की साधना

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

कटनी। गुरूनानक वार्ड स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में विगत 9 जुलाई से चल रहे 40 दिवसीय भगवान झूलेलाल चालीहा महोत्सव के अवसर पर झूलेलाल चालिहा समिति द्वारा रोजाना विविध, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सुबह, शाम मंदिर में भजन कीर्तन, आरती, पल्लव व दीनबंधु भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समाजसेवी संजय खूबचंदानी ने बताया कि झूलेलाल चालिहा सम्मति द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है व प्रत्येक रविवार को प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक कटाईघाट के तट पर जल देवता की पूजा अर्चना भजन कीर्तन, अखो पल्लव, आरती व दीप दान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। चालिहा महोत्सव में प्रत्येक रविवार को जल देवता के पूजन की श्रृंखला में कल अंतिम रविवार था, जिसके कारण श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। इस अमर उड़ेरोलाल की आराधना में श्रद्धालुओं की साधना देखकर जलदेवता ने वर्षा द्वारा उनका स्वागत किया और अंत में स्वल्पहार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष मोहनलाल बत्रा, त्रिलोकचंद भोजवानी, हरीश बहलानी, नेवंदराम खूबचंदानी, अमर चेतवानी, महेश बहलानी, अशोक बेसानी, मनोहरलाल बजाज, सुरेश गांधी, पं दिनेश शर्मा, वीरेंद्र लालवानी, राजकुमार खीयानी, अशोक बेसानी, गोविंद सचदेवा, प्रेम बत्रा, महेश रोचलानी, नारायण वलेचा, सुरेश बजाज, अमर पुरूसवानी, राजकुमार जयसिंघानी, मेघराज खूबचंदानी, सुरेश पंजवानी, अशोक रोहरा, गोतम गलानी, गोप मोटवानी, मनोहर उधवानी, अशोक बजाज, संजय खूबचंदानी, अजीत केसवानी, महेश डोडानी, मनीष मोटवानी एवं सिंधी भावरन ग्रुप, सुपर ग्रुप एवं सुहींणा सिंधी ग्रुप व अनेक सामाजिक संस्थायों के सदस्य तथा नागरिक उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu