जबलपुरमध्य प्रदेश

ब्रेक फेल होने से अधेड़ का फट गया सिर : पलट गयी कार, मौत

खजरी खिरिया में दर्दनाक हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। अधारताल के खजरी खिरिया में दरमियानी रात एक अधेड़ अपनी कार से मझौली जा रहा था, तभी कार का अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने बेकाबू कार को नियंत्रित करने की बहुत कोशिश की। लेकिन इसी दौरान कार पलट गयी। हादसे में चालक का सिर फट गया। जिसे आनन-फानन में राहगीरों ने तत्काल विक्टोरिया में भर्ती किया, जहां उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। परिनजों को जब इस बात की खबर लगी तो उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया। जिन्हें पुलिस और विक्टोरिया कर्मियों ने बमुश्किल सम्हाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मझौली निवासी ब्रजलाल रैकवार 56 साल पेशे से खेती-किसानी का काम करता था। जो दरमियानी रात अपनी कार से खजिरि खिरिया से मझौली जा रहे थे। अचानक रास्ते में कार अनियंत्रित हो गई। जिसमेंं अधेड़ को अंदरुनी चोटे आईं और सिर लहूलुहान हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

परिजनों के नहीं थम रहे आंसू
वहीं, अधेड़ की मौत की खबर के बाद परिजनों के आंसू नहीं थम रहे है। पत्नी और बच्चे बेबस, अधेड़ के शव के पैर पकड़कर बार-बार बदहवाश हो जाते थे। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button