ब्रेकिंग : अश्विनी परांजपे को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, श्याम टेलर बने युवा मोर्चा अध्यक्ष

कटनी/ भोपाल, यशभारत। भारतीय जनता पार्टी ने अब से कुछ देर पहले दो प्रमुख मोर्चा संगठनों में नियुक्तियां कर दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा नेत्री अश्वनी परांजपे को महिला मोर्चा की कमान दे दी है। उनकी ताजपोशी के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर भाजयुमो नेता श्याम टेलर की नियुक्ति पर मुहर लगा दी गई है।
अश्वनी परांजपे का नहीं है कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड
अश्वनी परांजपे मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं. अश्वनी परांजपे का अभी कोई भी पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है. अश्वनी के पहले उनके परिवार में कोई भी राजनीति में नहीं था. वे कई सालों से महिला मोर्चा से जुड़ी रहीं. पार्टी में समान्य कार्यकता की तरह कई सालों तक संघर्ष किया. बीजेपी के आम कार्यकर्ता को शीर्ष पद तक ले जाने का मैसेज देने में पार्टी फिर सफल दिख रही है। बीजेपी युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष श्याम टेलर शाजापुर के जिलाध्यक्ष रहे हैं। वहीं महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष अश्विनी परांजपे जबलपुर की हैं। वह महिला मोर्चा में प्रदेश महामंत्री रही हैं।









