जबलपुरमध्य प्रदेश
बेलखेड़ा में शराब तस्करों पर दबिश : 1 लाख 50 हजार की 35 पेटी शराब जब्त, आरोपी स्कार्पियो छोड़कर भागे

जबलपुर, यशभारत। बेलखेड़ा के गुबरा कला रोड पर पुलिस ने दबिश देकर 1 लाख 50 हजार रुपये की शराब जब्त की है। दरअसल आरोपी पुलिस को देखकर, वाहन छोड़कर रफूचक्कर हो गए। जब पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाश ली तो शराब का जखीरा देखकर दंग रह गयी। आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि गुबरा कला रोड पर शराब तस्करी की सूचना मिली थी। जब पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी स्कॉर्पियो छोड़कर भाग खड़े हुए। मौके से 35 पेटी शराब जब्त की गई है।







