बेटे से कर्ज वसूली के लिए पिता का अपहरणः जबरन कार में बिठा ले गए बदमाश; पूर्व किराएदार निकला आरोपी

रीवा l रीवा में बेटे से कर्ज वसूली के लिए पिता का अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है l
बदमाशों ने 71 वर्षीय बुजुर्ग का अपहरण कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी फरार हैं।
जयस्तंभ घोघर के रहने वाले रामभोला मिश्रा वॉक कर रहे थे। बड़े पुल के पास से गुजरते समय कार आकर रुकी। कार सवार 4 युवकों ने उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया और इटौरा बायपास की तरफ ले गए।
जांच में पता चला कि एक आरोपी बुजुर्ग के मकान में किराए से रहता था। बुजुर्ग के बेटे ने आरोपी से रुपए उधार लिए थे और लौटा नहीं रहा था। बेटे को डराने के लिए आरोपियों ने बुजुर्ग का अपहरण किया था।
भीड़भाड़ वाली जगह हुई इस घटना की सूचना लोगों ने बुजुर्ग के परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। एसपी विवेक सिंह ने टीम गठित की।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया। शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर घेराबंदी की गई। आरोपियों ने बुजुर्ग को करीब एक घंटे कार में घुमाया। इसके बाद ढेकहा तिराहे के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वारदात में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, तो वही तीन आरोपी अभी फरार है। जिनकी तलाश जारी है।आरती सिंह एडिसनल एसपी रीवा ने बताया कि मामले की जांच जारी है l







