यश भारत सतना।बठिया कला पंचायत के छूलहनी बस्ती स्थित हाई स्कूल के पीछे एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक मां ने अपनी बेटी की जान बचाने के लिए खुद की जिंदगी कुर्बान कर दी।
जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय छोटी बेलदार खदान में भरे पानी में डूबने लगी। अपनी बेटी को बचाने के लिए 45 वर्षीय मां रेखा बेलदार बिना देर किए पानी में कूद गईं। उन्होंने साहस दिखाते हुए बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद गहराई में चली गईं और वापस नहीं आ सकीं।
घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार राजेश सिंह, बाबूपुर चौकी प्रभारी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
Back to top button