मध्य प्रदेशराज्य

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की श्रुति शर्मा ने जीता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग के फिजियोथेरेपी विंग में कार्यरत श्रुति शर्मा ने संस्थान का गौरव बढ़ाते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भुवनेश्वर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैनुअल थेरेपी कॉन्फ्रेंस 2026 में साइंटिफिक पोस्टर प्रस्तुति में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है।

मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुनर्वास प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (SVNIRTAR), कटक द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया था। वर्तमान में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मरीजों के उच्च स्तरीय उपचार के साथ-साथ अनुसंधान एवं नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दिशा में श्रुति शर्मा एवं अर्चना वर्मा द्वारा फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में लगातार शोध कार्य किए जा रहे हैं, जो चिकित्सा जगत में नए बदलाव ला रहे हैं।

 

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कॉलेज के डीन, अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेश जैन और आर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र चौबे ने विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए श्रुति शर्मा को हार्दिक बधाई दी है। यह सफलता न केवल विभाग के लिए गर्व की बात है, बल्कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की अनुसंधान और नवाचार में उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी मजबूती से दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button