इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बारिश से 102 की मौत : 9 जिलों में रेड अलर्ट; सेना ने मोर्चा संभाला

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल और असम के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। महाराष्ट्र में मानसून आने के बाद से अब तक 102 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, गुजरात के 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारी बारिश के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए सेना को बुलाया गया है। असम में 2.10 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं।

देश में मानसून को आए 46 दिन हो चुके हैं। 16 जुलाई तक सामान्य रूप से 294.2 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन यह आंकड़ा 335.2 मिमी पहुंच चुका है। इस लिहाज से सामान्य से 14% ज्यादा बारिश हो चुकी है। हालांकि UP, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे चार राज्यों में सूखे जैसे हालात हैं। देश की कुल आबादी का करीब 38% हिस्सा इन्हीं चार राज्यों में रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu