मध्य प्रदेशराज्य

बारात लेकर जा रही तेज रफ्तार बस पलटी : अनेक यात्री घायल, मच गया हड़कंप

Table of Contents

दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत फुटेरा कला में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बारात से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय वाहन में 20 से अधिक लोग सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप तेज रफ्तार में थी और संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से चिकित्सालय भेजा गया।

बताया जा रहा है कि बारात में शामिल लोग लोडिंग वाहन में सवार होकर जा रहे थे। प्रशासन द्वारा बार-बार सुरक्षित यात्रा और यात्री वाहनों के उपयोग की अपील के बावजूद लोडिंग वाहनों का उपयोग सवारी ढोने के लिए लगातार किया जा रहा है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button