जबलपुरमध्य प्रदेश

बाइक सवार तस्कर से 60 लीटर कच्ची शराब जब्त : बेचने की फिरार में खड़े होकर कर रहा था ग्राहक का इंतजार

जबलपुर, यशभारत। कटंगी के बघोड़ी में पुलिस ने एक शराब तस्कर को दबोचकर 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है।

जानकारी अनुसार थाना प्रभारी कटंगी शिवमंगल सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि ग्राम बघोड़ी निवासी रामराज ठाकुर बिना नम्बर की मोटर सायकल में पीछे तरफ 2 बड़ी प्लास्टिक की कुप्पी में भारी मात्रा में कच्ची शराब बेचने के लिये आशीर्वाद ढाबा के पास कटंगी-जबलपुर रोड किनारे खड़ा है । जिसके बाद पुलिस ने सूचना पर दबिश देते हुए रामराज ठाकुर 23 वर्ष निवासी ग्राम बघोड़ी को दबोचकर 60 लीटर कच्ची शराब व बाइक एचएफ डीलक्स जब्त की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button