दमोह lदमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बकायन गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने चक्का जाम लगा दिया वहीं मौके पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन ने समझाया , तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जा रहा है, घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति हैl
इस दर्दनाक घटना के बाद बने माहौल के चलते स्थानीय ग्रामीण और परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दमोह-छतरपुर हाईवे जाम हो गया।
बताया जा रहा है कि मगरौन थाना क्षेत्र के झागरी निवासी पूरन अहिरवार (50) मंगलवार दोपहर बाइक से बकायन गांव आए थे। मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
Back to top button