जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

बाइक फिसलने से एक की मौत एक गंभीर घायल : सेढ नदी के पास हुआ हादसा, लखनादौन पुलिस जांच में जुटि

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

सिवनी यश भारत-जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र अंतर्गत सेढ नदी के समीप आज रात्रि लगभग 9:30 एक सड़क हादसा हो गया। जहां अनियंत्रित होकर वाइक फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक में दो लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। जब वह लखनादौन और धूमा के बीच सेढ नदी के समीप पहुंचे।

 

तो बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए। उसी समय पीछे से आ रहे एक वाहन की चपेट में दोनों बाइक सवार आ गए। जिसके कारण एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने लखनादौन पुलिस और 108 वाहन में दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस में लोगों की मदद से मृतक एवं घायल को सिविल अस्पताल लखनादौन लाया गया। घटना की जानकारी मिली के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा बनाते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

 

जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति बरगी क्षेत्र के रहने वाले हैं जो किसी काम से लखनादौन तरफ जा रहे थे। और हादसे का शिकार हो गए। मृतक का नाम राजकुमार पिता रामनाथ बर्मन उमर 45 साल निवासी ग्राम जामताड़ा बरेला एवं घायल का नाम अरविंद पिता सोनू वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी पूर्व बंजारा थाना लखनादौन है। फिलहाल पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। पुलिस लगातार लोगों को समझाइए दे रही है कि सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।

 

बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं। लखनादौन थाना प्रभारी कीरत सिंह धुर्वे ने बताया की एक बाइक अनियंत्रित फिसल गई थी। जिनमे सवार दो लोग जमीन पर गिर गए थे। जो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में एक कि मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल है। जिसका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu