शहडोलl जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा देवरा जमुनिहा तिराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ।
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान संतोष सिंह कवर (45) के रूप में हुई है। संतोष सिंह धनपत सिंह कवर के बेटे और जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नौगाई के निवासी थे। वह बाइक से अकेले घर जा रहे थे, तभी देवरा जमुनिहा तिराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
इस टक्कर में संतोष सिंह कवर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
Back to top button