मध्य प्रदेशराज्य

बाइकों की सीधी भिड़ंत : युवक की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल

Table of Contents

सतनाl मैहर नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कटनी रोड पर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गईl वही इस भीषण हादसे में दो अन्य घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है l

बताया जा रहा है कि व्यवसायी कपिल दरयानी अपनी बाइक से कटनी रोड पर कादम्बरी होटल के पास से गुजर रहे थे। तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई।

दूसरी बाइक पर नकतरा निवासी 19 वर्षीय आशीष पुत्र सोती कोल और उसका एक साथी सवार थे। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।l

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया।

घायल व्यवसायी कपिल दरयानी को उनके परिजन बेहतर इलाज के लिए जबलपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए हैं। वहीं, दूसरे घायल की हालत भी चिंताजनक बनी हई है, जिसका उपचार जारी हैं l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button