
कटनी, यशभारत। बारिश के बीच दोपहर 3 बजे बहोरीबंद सिमरापटी हेलीपैड पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का हेलीकॉप्टर उतरा। जानकारी के मुताबिक सीएम के स्वागत के लिए जिले के विधायकगण और क्षेत्रीय नेता मौजूद थे। मुख्यमंत्री कार में बैठकर कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो गए। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में जनसमुदाय मौजूद है। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचते ही लिफ्ट इरिगेशन परी परियोजना सहित अन्य तीन योजनाओं का भूमिपूजन कर रहे हैं। मंच पर क्षेत्रीय विधायक प्रणय पांडे, विधायक संदीप जायसवाल समेत अन्य नेता मौजूद हैं।